दीपावली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को शहर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 11 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध, मावा, पनीर, घी, मिठाई, तेल और नमकीन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 26 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।