Jio, Airtel या Vi… यह पोर्टल बताएगा आपके इलाके में किसका इंटरनेट सबसे तेज?

Wait 5 sec.

अब आप आसानी से देख सकेंगे कि आपके इलाके में किस टेलीकॉम कंपनी का इंटरनेट कितनी स्पीड दे रहा है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने बुधवार 4 नवंबर को 'नेटवर्क अनुभव' नाम का नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया. यह एक डिजिटल मैप और डैशबोर्ड है, जिस पर आम लोगों के किए गए स्पीड टेस्ट और TRAI के अपने ड्राइव टेस्ट के नतीजे एक ही जगह दिखेंगे. इसी पोर्टल पर अब DND यानी डू नॉट डिस्टर्ब की सुविधा भी वेबसाइट के जरिए मिलेगी.इन दो ऐप से आएगा डेटाइस प्लेटफॉर्म पर दिखने वाला डेटा TRAI के दो ऐप MySpeed और MyCall से आएगा. लोग इन ऐप से अपने फोन पर इंटरनेट स्पीड और कॉल क्वालिटी चेक करते हैं. इन टेस्ट के नतीजों के साथ TRAI की ओर से अलग-अलग जगहों पर किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट का डेटा भी मैप पर दिखाया जाएगा.दो हिस्सों में दिखेंगे रिजल्टजानकारी के मुताबिक, इस पोर्टल पर नतीजे दो हिस्सों में होंगे. एक मोबाइल इंटरनेट और दूसरा फिक्स्ड ब्रॉडबैंड यानी घर या दफ्तर में लगने वाला तार वाला इंटरनेट कनेक्शन. इन्हें कंपनी और टेक्नोलॉजी के हिसाब से अलग-अलग देखा जा सकेगा. साथ ही, डाउनलोड और अपलोड दोनों तरह की स्पीड की जानकारी मिलेगी. लोग मैप को जूम करके अपने इलाके या किसी खास जगह पर हुए टेस्ट देख सकेंगे. इसके लिए फिल्टर, टेबल और डाउनलोड होने वाली रिपोर्ट की सुविधा भी दी गई है.स्पीड के आंकड़े ऐसे समझेंTRAI ने स्पीड दिखाने के लिए तीन पैमाने रखे हैं. P50 को मीडियन स्पीड कहा गया है. इसका मतलब है कि किसी इलाके में हुए आधे टेस्ट में स्पीड इतनी या इससे ज्यादा आई. मोबाइल इंटरनेट के लिए P80 दिखेगा यानी 80 फीसदी टेस्ट में स्पीड इतनी या इससे ज्यादा रही. फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के लिए P90 का पैमाना है, यानी 90 फीसदी टेस्ट में स्पीड इस आंकड़े के बराबर या ऊपर रही.आसान भाषा में कहें तो P80 और P90 का आंकड़ा बताता है कि ज्यादातर समय लोगों को कम से कम कितनी स्पीड मिल रही है. TRAI ने साफ कहा है कि लोगों के किए गए टेस्ट पर बने ये आंकड़े स्टैंडर्ड तरीके से की गई नेटवर्क क्वालिटी की पूरी जांच नहीं हैं, लेकिन इनसे यह जरूर पता चलता है कि किसी जगह पर दूसरे लोगों को नेटवर्क कैसा मिल रहा है.टेलीकॉम कंपनियों को क्या फायदा?टेलीकॉम कंपनियों को एक सुरक्षित इंटरफेस के जरिए कॉल क्वालिटी, कवरेज और इंटरनेट टेस्ट का डेटा मिलेगा. इसमें जगह, तारीख, समय और तकनीकी जानकारी भी होगी. इससे कंपनियां उन इलाकों को पहचान सकेंगी, जहां नेटवर्क में दिक्कत है और वहां सुधार कर सकेंगी. TRAI भी इस डेटा से लोगों के अनुभव पर नजर रखेगा और नेटवर्क सुधारने के लिए इसका इस्तेमाल करेगा.DND अब वेबसाइट पर भीस्पैम कॉल और मैसेज से परेशान लोगों के लिए भी यह पोर्टल काम का है. अब DND की सुविधा वेबसाइट पर भी मिलेगी. यहां लोग तय कर सकेंगे कि उन्हें कौन से प्रमोशनल कॉल और मैसेज चाहिए और कौन से नहीं. लोग स्पैम की शिकायत कर सकेंगे. अपनी शिकायत का स्टेटस देख सकेंगे और यह भी जान सकेंगे कि किस कंपनी के खिलाफ कितनी शिकायतें आई हैं.TRAI का MySpeed SDK दूसरे योग्य ऐप को अपने अंदर स्पीड टेस्ट की सुविधा जोड़ने देता है. TRAI का कहना है कि ज्यादा ऐप इससे जुड़ेंगे तो ज्यादा लोग टेस्ट करेंगे और प्लेटफॉर्म पर असली हालात का डेटा बढ़ेगा. नेटवर्क अनुभव पोर्टल anubhav.trai.gov.in पर खोला जा सकता है. TRAI ने लोगों से अपील की है कि वे MySpeed और MyCall ऐप से नियमित टेस्ट करें, ताकि प्लेटफॉर्म पर ज्यादा जगहों का डेटा आ सके और यह ज्यादा काम का बने. TRAI ने यह भी याद दिलाया है कि वह एक रेगुलेटर है और डायरेक्ट कोई सेवा नहीं देता. अगर किसी को अपने कनेक्शन में दिक्कत है तो उसे अपनी टेलीकॉम कंपनी की शिकायत व्यवस्था के जरिए ही संपर्क करना होगा.यह भी पढ़ें: फर्जी आईडी से सिम लेना पड़ेगा भारी, 3 साल की जेल और इतने लाख जुर्माना