उत्तराखंड के चारधामों में तापमान -8°C के नीचे:यूपी के 10 शहरों में कोहरा, नोएडा का AQI 405 पहुंचा; तेलंगाना में रेस्क्यू बोट पलटीं, 11 लापता

Wait 5 sec.

उत्तराखंड के चारों धामों में आज सुबह तापमान माइनस में दर्ज किया गया। केदारनाथ में न्यूनतम तापमान -8°C, बद्रीनाथ में -9°C, गंगोत्री में -13°C और यमुनोत्री में -6°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, केदारनाथ में चार दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद अब तक बर्फ नहीं पिघली है। उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। गुरुवार सुबह भी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ समेत 10 शहरों में कोहरा छाया हुआ है। नोएडा का AQI 405 दर्ज किया गया। गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत की हवा भी रेड जोन में पहुंच गई। तेलंगाना के खम्मम जिले में बुधवार को बाढ़ के पानी में दो रेस्क्यू बोट पलट गईं। इनमें SDRF और फायर सर्विस के 11 जवान सवार थे। सभी जवान बाढ़ में फंसे मछुआरों को बचाने गए थे। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों में मौसम की खबरें… यूपी: सुबह कोहरा-शाम को ठिठुरन बढ़ी, नोएडा की हवा सबसे ज्यादा खराब, AQI 405 पहुंचा उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है, जबकि कई जिलों में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह भी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ समेत 10 शहरों में कोहरा छाया हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: 10 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी नहीं, धूप खिलने से लोगों को ठंड से मिलेगी राहत हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। खासकर दिन के समय धूप निकलने से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: सभी जिलों में मौसम शुष्क, चारधामों में तापमान -8°C से नीचे; 12 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में धुंध छाई रह सकती है। वहीं, केदारनाथ में चार दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद अब तक बर्फ नहीं पिघली है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: नवंबर में अधिकतम पारा सामान्य से ज्यादा रहेगा, सुबह-शाम हल्की ठंड का होगा अहसास बिहार में आज मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मासिक पूर्वानुमान में भी नवंबर के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 2 डिग्री लुढ़केगा पारा, दीपावली-धनतेरस पर बारिश का अलर्ट नहीं; भोपाल-इंदौर में धूप खिलेगी इस बार दीपावली और धनतेरस के दिन मौसम साफ रहेगा। 5 से 8 नवंबर तक मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। भोपाल-इंदौर में धूप खिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: दिवाली से पहले गर्मी बढ़ी, पारा 37 के पार, माउंट आबू से भी ठंडा फतेहपुर, जानें- अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में आसमान साफ रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन में वापस हल्की गर्मी शुरू हो गई है। दिवाली से पहले दिन का तापमान एक बार फिर 37 डिग्री को पार कर गया है। पूरी खबर पढ़ें…