सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत की आज़ादी का श्रेय मोहम्मद अली जिन्ना को दिया. बीजेपी के आधिकारिक X अकाउंट से वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया गया. पोस्ट का अर्काइव यहां देखें क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो अधूरा है. एडिटेड वीडियो को अधूरे संदर्भ के साथ गलत दावे से शेयर किया जा रहा है. पूरे वीडियो में अखिलेश यादव सरदार बल्लभ भाई पटेल के को लोह पुरुष बताते हुए उनकी तारीफ करते हैं. आगे कहते हैं कि सरदार पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, मोहम्मद अली जिन्ना ये सब एक ही संस्था में पढ़े और आज़ादी की लड़ाई लड़ी. हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो असल में 31 अक्टूबर 2021 के भाषण का है. ये भाषण अखिलेश यादव ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर दिया था. यूट्यूब पर इस पूरे भाषण को सुना जा सकता है. 9:34 मिनट पर वो हिस्सा आता है, जिसे एडिट पर बिना संदर्भ के शेयर किया जा रहा है. यहां अखिलेश यादव कहते हैं. अखिलेश यादव का असली बयानसरदार पटेल जमीन को पहचानते थे. जमीन को पकड़कर फैसले लेते थे. वो जमीन को समझ लेते थे तभी फैसला लेते थे. इसलिए आयरन मैन के नाम से भी जाने जाते हैं. सरदार पटेल जी, राष्ट्रपति महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू एक ही संस्था में पढ़कर बैरिस्टर बनकर आए थे. एक ही जगह पर पढ़ाई लिखाई की उन्होंने, वो बैरिस्टर बने, उन्होंने आज़ादी दिलाई. उन्हें किसी भी तरह से कोई भी संघर्ष करना पड़ा वो पीछे नहीं हटे.निष्कर्ष : अखिलेश यादव के बयान का एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)