न्याय की गुहार लेकर राजघाट पहुंचे अंकिता के माता-पिता:पुलिस ने दोनों को जबरन उठाकर गाड़ी में बैठाया, नारे लगाते हुए मां बेहोश हुईं

Wait 5 sec.

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे उसके माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को राजघाट से जबरन उठा दिया। दोनों यहां मौन व्रत रखकर धरने पर बैठे थे। पुलिस पहले अंकिता के पिता को उठाकर ले गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मां को भी धरनास्थल से हटाया। इस दौरान अंकिता की मां नारेबाजी करती रहीं और फिर बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें पानी पिलाया। अंकिता के माता-पिता मामले की निष्पक्ष जांच और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम को पद से हटाने की मांग पर अड़े हैं। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल भी मौजूद थीं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद योगिता भयाना ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए 4 सवाल पूछे हैं। तस्वीरें देखिए… योगिता भयाना ने उठाए ये 4 सवाल अब पढ़िए इस घटना पर किसने क्या कहा… --------------------- ये खबरें भी पढ़ें… एक्ट्रेस उर्मिला सनावर की जेल से रिहाई अटकी:बेल बॉन्ड के लिए नहीं मिल पाए गारंटर, बाहर निकलते ही गिरफ्तारी की तैयारी में देहरादून पुलिस अंकिता हत्याकांड- परिवार की मांग पर 3 बार बदले वकील:पिता-भाई को नौकरी, ₹25 लाख की मदद; CM बोले- उत्तराखंड की बेटी के नाम पर हो रही राजनीति