अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में वोटिंग खत्म होने के साथ ही चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) के शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 17 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हो रहा है। सीनेट के शुरुआती नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी 41 सीटों के साथ आगे है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी को अब तक 31 सीटें मिली हैं। बाकी 28 सीटों पर नतीजे आने बाकी हैं। सीनेट में कुल 100 सीटें हैं।