Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती

Wait 5 sec.

Temple Wearable : आजकल टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ गई है कि स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड जैसे डिवाइस लोगों को उनकी सेहत से जुड़ी कई जानकारियां देते हैं. इनमें हार्ट रेट की सही जानकारी सबसे जरूरी फीचर्स में से एक है. इसी बीच Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल की कंपनी Temple ने अपने फिटनेस वियरेबल को लेकर एक बड़ा दावा किया है.कंपनी का कहना है कि उसका डिवाइस दिल की धड़कनों यानी हार्ट रेट को मापने में Apple Watch, WHOOP और Garmin जैसे जाने-माने फिटनेस गैजेट्स से ज्यादा सटीक जानकारी देता है, हालांकि अभी कंपनी के इस दावे की पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है. ये आंकड़े Temple ने अपनी ही स्टडी के आधार पर जारी किए हैं. फिलहाल दूसरे विशेषज्ञों और संस्थाओं की ओर से भी इस डिवाइस की जांच की जा रही है. इन जांचों के नतीजे आने के बाद ही साफ होगा कि Temple का वियरेबल असल में हार्ट रेट मापने में कितना सटीक है.Apple Watch समेत पांच डिवाइस से हुई तुलनादीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Temple की एक रिसर्च के नतीजे शेयर किए. इस स्टडी में कंपनी के वियरेबल की तुलना पांच दूसरे फिटनेस डिवाइस से की गई. इनमें Apple Watch Series 12, Fitbit Air, WHOOP MG, Garmin Forerunner 970 और Oura Ring 5 शामिल हैं. गोयल के मुताबिक, हार्ट रेट की सटीकता के मामले में बाकी सभी डिवाइस Temple से पीछे रहे.किस वियरेबल ने कितनी सटीक बताई हार्ट रेट? रिसर्च में देखा गया कि हार्ट रेट बताने में हर डिवाइस से औसतन कितनी गलती हुई. इसके लिए धड़कनों की संख्या में अंतर को BPM यानी बीट्स प्रति मिनट के हिसाब से मापा गया. इसमें Temple का एरर 1.18 BPM दर्ज हुआ. वहीं Apple Watch Series 12 में यह 1.94 BPM, Fitbit Air में 2.96 BPM, WHOOP MG में 3.14 BPM और Garmin Forerunner 970 में 3.18 BPM रहा. Oura Ring 5 का आंकड़ा 5.21 BPM दर्ज किया गया.यह भी पढ़ें - Asus Diwali Sale 2026 : दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्सतेज एक्सरसाइज में भी Temple आगे स्टडी में यह भी जांचा गया कि ज्यादा मेहनत वाली एक्सरसाइज के दौरान डिवाइस कितनी सही हार्ट रेट बताता है. इस दौरान Temple का Zone 4 और Zone 5 में औसत एरर 1.16 BPM रहा. वहीं Zone 5 में यह घटकर 0.95 BPM पर आ गया. रिसर्च के मुताबिक, एक्सरसाइज के दौरान Temple की सिर्फ 1.8 फीसदी रीडिंग में हार्ट रेट का अंतर 5 BPM से ज्यादा था. जबकि बाकी डिवाइस में ऐसी रीडिंग का आंकड़ा 9 से 36.1 फीसदी के बीच रहा.यह भी पढ़ें - Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री