GTA 6 Scam Alert : GTA 6 के चक्कर में कहीं न कर बैठें बड़ी गलती! फर्जी डाउनलोड लिंक से खतरा

Wait 5 sec.

GTA 6 Scam Alert : गेमिंग की दुनिया में इस समय जिस गेम का सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा है, वह Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 है. इसकी रिलीज में अभी वक्त है, लेकिन गेम को जल्द खेलने की चाह रखने वाले लोगों को साइबर अपराधी अभी से निशाना बना रहे हैं. इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट सामने आई हैं, जो GTA 6 का लीक वर्जन, रिलीज से पहले एक्सेस, मोबाइल ऐप और फ्री गेम की उपलब्ध कराने का दावा कर रही हैं. साइबर सिक्योरिटी कंपनी Netcraft ने ऐसी कई वेबसाइट की पहचान की है, जिनके जरिए यूजर्स के डिवाइस में खतरनाक सॉफ्टवेयर पहुंचाया जा रहा है या उनसे पैसे और निजी जानकारी मांगी जा रही है. मोबाइल वर्जन और अर्ली एक्सेस के नाम पर धोखाकुछ वेबसाइट GTA 6 के अर्ली एक्सेस और PC वर्जन की बिक्री कर रही हैं, जबकि Rockstar Games ने फिलहाल इसे सिर्फ PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए घोषित किया है. कुछ फर्जी वेबसाइट सभी प्लेटफॉर्म पर गेम उपलब्ध कराने के नाम पर बड़ी रकम मांग रही हैं और इसके लिए क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट करने को कह रही हैं. वहीं कुछ वेबसाइट Android यूजर्स को GTA 6 का मोबाइल वर्जन देने का झांसा दे रही हैं. इसके अलावा फ्री में गेम का प्री-ऑर्डर कोड देने का दावा भी किया जा रहा है,  हालांकि इन कोड्स को पाने के लिए यूजर्स से सर्वे भरने, ऐप डाउनलोड करने और वेबसाइट पर अकाउंट बनाने जैसी शर्तें पूरी कराई जाती हैं.  GTA 6 के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?Netcraft के मुताबिक, गेमर्स को GTA 6 खरीदने के लिए सिर्फ PlayStation और Xbox के आधिकारिक स्टोर या भरोसेमंद दुकानों का ही सहारा लेना चाहिए. किसी अनजान वेबसाइट से गेम की फाइल या मोबाइल ऐप डाउनलोड करने से बचें. साथ ही अगर कोई वेबसाइट गेम जल्दी दिलाने या उसका एक्सेस देने के बदले क्रिप्टोकरेंसी में पैसे मांगती है, तो ऐसे ऑफर से दूर रहें.  यह भी पढ़ें - Asus Zenbook 14 Launch : काम करने का तरीका बदलेगा Asus का नया लैपटॉप? 33 घंटे की बैटरी और 3 चिपसेटलीक गेम के नाम पर डिवाइस में पहुंच रहा मैलवेयरNetcraft के मुताबिक, कई फर्जी वेबसाइट GTA 6 लीक करने वाले CyberLeek के नाम का यूज कर गेमर्स को अपने जाल में फंसा रही हैं. CyberLeek ने पहले भी गेम से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन उसने गेम का कोई ऐसा वर्जन जारी नहीं किया था, जिसे डाउनलोड करके खेला जा सके. इसके बाद भी उसके नाम पर कई वेबसाइट बनाई गईं, जहां GTA 6 की फाइल और गेम लॉन्चर उपलब्ध कराने का दावा किया गया. जांच में सामने आया कि इन फाइलों में खतरनाक सॉफ्टवेयर मौजूद था, जिसे डाउनलोड करने से यूजर्स के डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है. गेम लॉन्च के बाद भी रहें सावधानकंपनी का मानना है कि GTA 6 रिलीज होने के बाद भी गेमर्स के लिए ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा बना रहेगा. साइबर ठग गेम में खर्च होने वाली वर्चुअल करेंसी और दूसरे गेमिंग आइटम फ्री देने का झांसा दे सकते हैं. इसके अलावा गेम में जल्दी पैसे कमाने के तरीके बताने, फ्री Shark Cards देने और गेम से जुड़ी मदद के नाम पर फर्जी कस्टमर सपोर्ट पेज बनाकर लोगों को फंसाने की कोशिश हो सकती है. यह भी पढ़ें - Motorola Signature 27 Launch : 120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन