Gold Cleaning Scams: सफाई के नाम पर ऐसे सोना चुराते हैं ज्वैलरी शॉप वाले, रहें सावधान

Wait 5 sec.

How Door To Door Scammers Steal Gold: सोने के गहनों को साफ कराने के लिए अगर आप किसी अनजान व्यक्ति या घर-घर घूमकर सफाई करने वाले के पास जाते हैं, तो सावधान हो जाइए. गहने को चमकाने के नाम पर ठगी का ऐसा खेल चल रहा है, जिसमें कुछ ही मिनटों में आपके कीमती सोने का हिस्सा गायब हो सकता है. गहना साफ होने के बाद पहली नजर में भले ही पहले से ज्यादा चमकदार दिखाई दे, लेकिन उसका वजन कम हो चुका होता है. कई बार जब तक ग्राहक को इस धोखाधड़ी का पता चलता है, तब तक ठग अपना ठिकाना बदल चुके होते हैं.हाल ही में गुजरात के देवभूमि द्वारका में पुलिस ने बिहार से जुड़े एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ग्रामीण इलाकों में फिनाइल बेचने के बहाने घरों में दाखिल होते थे. इसके बाद वे महिलाओं को भरोसे में लेकर भगवान की मूर्तियों और फिर चांदी और सोने के गहनों को साफ करने का झांसा देते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के सामान, मोबाइल फोन, बाइक और सफाई में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें बरामद कीं.पहले भरोसा जीतते हैं, फिर शुरू होता है असली खेलऐसे मामलों में ठगी की शुरुआत सीधे सोने से नहीं होती. आरोपी पहले सामान्य सामान बेचने या कोई छोटी-मोटी सेवा देने के बहाने घर में प्रवेश करते हैं. बातचीत के दौरान वे यह भरोसा दिलाते हैं कि उन्हें गहने और पूजा की मूर्तियां साफ करने का अच्छा अनुभव है. कई बार वे पहले भगवान की मूर्ति साफ करके दिखाते हैं. जब सामने वाले को मूर्ति चमकती हुई दिखाई देती है तो उसका भरोसा बढ़ जाता है. इसके बाद वे चांदी के गहनों और फिर सोने के आभूषण साफ करने की बात कहते हैं. यहीं से सबसे बड़ा खतरा शुरू होता है.केमिकल से चमकता है गहना, लेकिन घट जाता है वजनगहनों की सफाई के लिए अलग-अलग रसायनों और पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. देवभूमि द्वारका मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से एसिड, फिनाइल, ब्रश, पाउडर, हल्दी, फिटकरी और दूसरे सामान बरामद किए थे. ग्राहक को लगता है कि गहने पर जमी पुरानी गंदगी हट रही है और सोना अपनी असली चमक में वापस आ रहा है. लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के दौरान गहने के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है. ठग सफाई के बहाने सोने का कुछ हिस्सा निकाल लेते हैं या गहने के वजन को कम कर देते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि साफ होने के तुरंत बाद गहना देखने में काफी अच्छा लगता है. इसलिए ग्राहक को उसी समय शक नहीं होता.चमक देखकर खुश न हों, वजन जरूर जांचेंगहना साफ कराने के बाद सिर्फ उसकी चमक देखकर यह मान लेना कि सफाई सही तरीके से हुई है, बड़ी गलती हो सकती है. अगर सफाई के बाद गहने का वजन पहले की तुलना में कम हो गया है, तो यह गंभीर संकेत है. मसलन, अगर कोई आभूषण सफाई से पहले 6 ग्राम का था और सफाई के बाद उसका वजन काफी कम निकलता है, तो ग्राहक को तुरंत सवाल करना चाहिए. यही वजह है कि गहने को सफाई के लिए देने से पहले उसका वजन किसी भरोसेमंद जगह पर चेक कराना बेहतर है.गांवों और घरों में पहुंचकर करते हैं शिकारइस तरह की ठगी में ग्रामीण इलाकों और ऐसे घरों को निशाना बनाए जाने की आशंका ज्यादा रहती है, जहां महिलाओं या बुजुर्गों के अकेले होने की संभावना हो. कई गांवों में बाजार या ज्वेलरी की दुकान दूर होने के कारण लोग घर पर ही गहने साफ कराने का आसान विकल्प चुन लेते हैं. ठग इसी सुविधा का फायदा उठाते हैं. वे खुद ग्राहक के घर पहुंचते हैं, कुछ मिनटों में गहना चमकाने का दावा करते हैं और भरोसा बनने के बाद कीमती आभूषण अपने हाथ में ले लेते हैं.इसे भी पढ़ें- Daulat Ki Chaat: घर पर कैसे बनाएं दिल्ली की मशहूर दौलत की चाट- ये है आसान रेसिपीअनजान लोगों से कभी न साफ कराएं सोनासोने की सफाई के मामले में सबसे जरूरी सावधानी यही है कि घर-घर घूमने वाले या रास्ते में मिलने वाले किसी अनजान व्यक्ति को अपना गहना न दें. गहने की सफाई हमेशा ऐसे ज्वेलर से कराएं, जिसकी दुकान और पहचान दोनों भरोसेमंद हों. गहना देने से पहले उसका वजन नोट कर लें और सफाई के बाद दोबारा वजन जरूर कराएं. अगर कोई व्यक्ति सफाई के लिए जल्दबाजी करे, गहना अपने पास रखने की कोशिश करे या प्रक्रिया के बारे में साफ जानकारी न दे, तो ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाना ही बेहतर है.इसे भी पढ़ें- Dal Tadka: अरहर की दाल में ऐसे लगाएं तड़का, महक जाएगा पूरा घर