छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सख्ती के बाद जशपुर जिले के फरसाबहार सीएचसी में बढ़ी डॉक्टरों की संख्या, मिली राहत

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सख्ती के बाद जशपुर जिले के फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अदालत को बताया कि दो नए डॉक्टरों को स्थानांतरित करने के साथ ही उच्च अध्ययन से लौटे दो अन्य चिकित्सक भी ड्यूटी पर लौट आए हैं। अदालत ने राज्य सरकार के इन कदमों से संतुष्ट होकर जनहित याचिका का निराकरण कर दिया है।