घर के बाहर ‘आईएएस राज सोनी, जिला कलेक्टर’ की नेमप्लेट, आने-जाने के लिए 2500 प्रतिदिन किराये की कार और ड्राइवर और वाहन चालकों के बीच रौब ऐसा कि कुछ ही दिनों में पोस्टिंग मिलने की बात कहकर उन्हें स्थायी नौकरी का भरोसा देने लगा। करीब एक महीने से इंदौर में रह रहा यह शख्स बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।