सड़क नहीं तो एंबुलेंस नहीं पहुंची, गोद में उठाकर दो किमी तक ले जाना पड़ा गर्भवती महिला को, बलरामपुर प्रशासन बेखबर

Wait 5 sec.

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक अंतर्गत सोनहत के पंडोपारा में सड़क और पुलिया न होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने गोद में उठाकर उफनता नाला पार कराया और दो किलोमीटर पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया, जिसके बाद उसका अस्पताल में सुरक्षित प्रसव हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जल्द सड़क और पुलिया बनवाने की मांग की।