मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2027-28 का बजट बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नौ सितंबर से विभागवार बैठकें शुरू होंगी। बजट को तैयार करने में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए तीन स्तर पर परखने के बाद ही प्रारूप तैयार किया जाएगा।