नेपाल में आई हालिया बाढ़ का बताकर वायरल है अरुणाचल प्रदेश का पुराना वीडियो

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें भारी बाढ़ के बीच घर बहते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो नेपाल में आई हालिया बाढ़ का है. पोस्ट का अर्काइव यहां देखें क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो नेपाल में आई बाढ़ का नहीं, 2 महीने पहले अरुणाचल प्रदेश में आई बाढ़ का है. हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें फेसबुक पेज Guwahati times का 25 जून 2026 का एक पोस्ट मिला. ये पोस्ट अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आई बाढ़ से जुड़ा था. पोस्ट में शेयर किए गए विजुअल वायरल वीडियो से मेल खा रहे थे. The Guwahati Timesका पोस्टगूगल लेंस पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च करने पर हमें न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का पोस्ट किया हुआ वीडियो मिला, जो पूरी तरह वायरल वीडियो से मेल खाता है. पोस्ट में बताया गया है कि ये वीडियो अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर का है. VIDEO | Itanagar, Arunachal Pradesh: Flash floods devastate Keyi Panyor district. Toko Tatung, MLA from Yachuli constituency, says, "Our district, Keyi Panyor, was hit by a cloudburst early this morning, around 6 am. As a result, several streams overflowed, leading to severe… pic.twitter.com/v3v289iqpj— Press Trust of India (@PTI_News) June 24, 2026केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अरुणाचल में आई बाढ़ के वक्त ये वीडियो शेयर किया था. Deeply saddened by the loss of lives & the devastation caused by the floods & landslides in Keyi Panyor District in Arunachal Pradesh. My heartfelt condolences to the bereaved families & prayers for the speedy recovery of those injured.The safety & well-being of our people… pic.twitter.com/TvEtqP3int— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 25, 2026निष्कर्ष : 2 महीने पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर नेपाल में आई हालिया बाढ़ का बताकर शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)