ग्वालियर के गोपाल मंदिर में आज जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण का 120 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के बेशकीमती आभूषणों से श्रृंगार होगा। मंदिर को भव्य लाइटिंग, फूल बंगले और रंगोली से सजाया जाएगा। करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।