लॉन्च होंने जा रहे ये नए टेक गैजेट्स, देखें पूरी डिटेल

Wait 5 sec.

सितंबर की शुरुआत टेक्नोलॉजी और गैजेट्स की दुनिया के लिए काफी खास नजर आ रही है. आज यानी 4 सितंबर को कई नए टेक प्रोडक्ट्स लॉन्च होने जा रहे हैं. इनमें स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट बैंड, AI लैपटॉप, रोबोट और स्मार्ट ग्लासेस तक शामिल हैं. वहीं, Berlin में आज से IFA 2026 की शुरुआत भी हो रही है, जहां कंपनियां अपनी नई टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट्स को दुनिया के सामने पेश कर रही हैं. ऐसे में आज का दिन टेक्नोलॉजी पसंद करने वालों के लिए काफी खास है. तो आइए जानते हैं कि आज कौन-से नए टेक गैजेट्स लॉन्च होंगे. आज लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी वाला POCO X8 5GPOCO आज भारत में अपनी X8 सीरीज का बेस मॉडल POCO X8 5G लॉन्च करने जा रही है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की बैटरी होगी. कंपनी के मुताबिक, यह सिंगल चार्ज में 3 दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है. फोन में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 8GB तक रैम मिलने की उम्मीद है. POCO X8 Power में 10,000mAh की बैटरीPOCO X8 Power 5G आज लॉन्च होने वाला कंपनी का ज्यादा बैटरी वाला मॉडल है. इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 100W फास्ट चार्जिंग से चार्ज किया जा सकेगा. फोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर और 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है. Infinix Hot 70 Pro 5G+ भी होगा लॉन्चInfinix Hot 70 Pro 5G+ भी आज भारत में लॉन्च होगा. इसमें 6.76 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट और 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन कैमरा मिलेगा. पावर के लिए 6,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी. यह भी पढ़ें - नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसानIFA 2026 में दिखेंगे नए AI गैजेट्सBerlin में आज से IFA 2026 की शुरुआत हो रही है. यहां AI, रोबोटिक्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी से जुड़े कई प्रोडक्ट्स पेश किए जा रहे हैं. ASUS ने ProArt P16 और P14 AI लैपटॉप पेश किए हैं, जो NVIDIA RTX Spark से लैस हैं. इनमें 120B पैरामीटर तक के LLM, 90GB से ज्यादा 3D सीन रेंडरिंग और 4K AI वीडियो जनरेशन जैसे काम किए जा सकते हैं.इसके अलावा ECOVACS ने नए DEEBOT और WINBOT रोबोट पेश किए हैं. UGREEN ने MagFlow चार्जिंग लाइनअप लॉन्च किया है, जिसमें 10,000mAh का 25W मैग्नेटिक पावर बैंक शामिल है. वहीं, ACEMATE S10 Pro AI Tennis Robot भी IFA 2026 में पेश किया गया है, जो AI की मदद से टेनिस ट्रेनिंग के लिए बनाया गया है. IFA 2026 में RayNeo iO और GT Max स्मार्ट ग्लासेस भी चर्चा में हैं. Xiaomi Smart Band 11 की चर्चा Xiaomi ने Smart Band 11 Active को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करना शुरू कर दिया है. Xiaomi Smart Band 11 चीन में आज लॉन्च हुआ है. इसमें 2,000 निट्स ब्राइट AMOLED डिस्प्ले और Sleep HRV Tracking जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी बैटरी 21 दिन तक चलने का दावा है. इसमें NFC वर्जन के साथ Ceramic और Metal Edition भी मिलेंगे. इसकी शुरुआती कीमत करीब 289 युआन है. हालांकि इसके भारत लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं मिली है.यह भी पढ़ें - iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?