जटाशंकर धाम में दिखा अद्भुत नजारा, गोमुख से निकली जलधारा ने किया शिवलिंग का अभिषेक

Wait 5 sec.

छतरपुर के जटाशंकर धाम में प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 'बुंदेलखंड का केदारनाथ' कहे जाने वाले इस शिव धाम में गोमुख से जल की धारा उमड़ पड़ी। मानो खुद जटाधारी भोलेनाथ की जटाओं ने बारिश के जल से अभिषेक किया हो।