स्मृति मंधाना की शानदार पारी ने टीम इंडिया को 2026 महिला एशिया कप में दूसरी जीत दिलाई. गुरुवार (03 सितंबर) को टूर्नामेंट का 7वां मुकाबला भारत और हांगकांग के बीच दुबई में खेला गया. मैच में पहले बैटिंग करने के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाए. टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 124 रन स्कोर किए. फिर चेज करते हुए हांगकांग 16.2 ओवर में 56 सिर्फ रन पर ढेर हो गई. इस दौरान टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. भारत ने इस तरह 137 रन से मैच जीता. जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया. भारत के लिए मंधाना के अलावा बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहीं. शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा प्रतिका रावल ने 10 रन, ऋचा घोष ने 11 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 10 रन, भारती फुलमाली ने 02* रन और दीप्ति शर्मा ने 01* रन बनाया. The star of the show 🤩⭐️Vice-captain @mandhana_smriti is adjudged the Player of the Match for her exhilarating performance as #TeamIndia are through to the semis of the #WomensAsiaCup #INDvHK pic.twitter.com/TQRaDiTM3R— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026चेज में बुरी तरह फ्लॉप हुई हांगकांग की टीम चेज के लिए मैदान पर उतरी हांगकांग बुरी तरह से फ्लॉप नजर आई. टीम की शुरुआत खराब रही. पहला विकेट सिर्फ 02 रन के स्कोर पर गिर गया. इसके बाद लगातार टीम के विकेट गिरते रहे. टीम ने दूसरा विकेट 29 रन पर, तीसरा 31 रन पर, चौथा 36 रन पर, पांचवां 52 रन पर, छठा 54 रन पर, सातवां 55 रन पर, आठवां 55 रन पर, नौवां 56 रन पर और दसवां भी 56 रन पर गिरा. यह भी पढ़ें: 44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेटस्मृति मंधाना ने बनाया सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड मुकाबले में मंधाना ने 18वां अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा. इसके साथ वह महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मैग लैनिंग को पछाड़ दिया, जिनके नाम पर 17 शतक दर्ज हैं. 18 शतक- स्मृति मंधाना17 शतक- मेग लैनिंग17 शतक- लौरा वोल्वार्ड्ट15 शतक- हेले मैथ्यूज14 शतक- सुजी बेट्स14 शतक- टैमी ब्यूमोंटशतकीय पारी के साथ मंधाना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मिथाली राज को पछाड़ा. 10869* रन-स्मृति मंधाना10868 रन - मिताली राज10740 रन - सुजी बेट्स10273 रन - चार्लोट एडवर्ड्स10007 रन - स्टैफनी टेलर यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?