हैरी पॉटर की जादुई दुनिया में फिर होगी वापसी, रिलीज हुआ दमदार टीजर

Wait 5 sec.

हैरी पॉटर की जादुई दुनिया एक बार फिर पर्दे पर लौटने वाली है. एचबीओ ने जेके राउलिंग की मशहूर किताबों पर बनी अपनी नई टीवी सीरीज 'हैरी पॉटर' का टीजर जारी कर दिया है. सीरीज का पहला सीजन 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' की कहानी पर आधारित होगा और इसे आठ एपिसोड में दिखाया जाएगा. टीजर में दिखी हॉगवर्ट्स की जादुई दुनियाटीजर की शुरुआत हॉगवर्ट्स में नए स्टूडेंट्स के आने से होती है. इसमें सॉर्टिंग सेरेमनी की भी झलक दिखाई गई है, जहां स्टूडेंट्स को अलग-अलग हाउस में भेजा जाता है. इसके बाद हैरी पॉटर, रॉन वीजली और हर्माइनी ग्रेंजर की मुलाकात और उनकी दोस्ती की शुरुआत भी देखने को मिलती है. हैरी को हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री से एडमिशन का एक लेटर मिलता है. इसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है और वो जादू की एक नई दुनिया में कदम रखता है.ये भी पढ़ें: 24 घंटों में बिके 168.69 हजार टिकट, 25वें दिन 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा, Toxic को पछाड़ाकैसा है टीजर?टीजर में जॉन लिथगो एल्बस डंबलडोर के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं, जेनेट मैकटीर प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनागल का रोल निभा रही हैं. इसके अलावा टीजर में पापा एस्सीडू की भी झलक देखने को मिल रही है. वो सीरीज में सेवेरस स्नेप का किरदार निभा रहे हैं और दूर से हैरी और बाकी छात्रों पर नजर रखते दिखाई देते हैं. टीजर के आखिर में क्विडिच मैच की भी झलक देखने को मिलती है, जिसमें हैरी अपनी झाड़ू पर उड़ता नजर आता है.ये कलाकार आएंगे नजरसीरीज में अरबेला स्टैंटन, अलास्टर स्टाउट और निक फ्रॉस्ट अहम किरदारों में नजर आएंगे. अरबेला स्टैंटन हर्माइनी ग्रेंजर, अलास्टर स्टाउट रॉन वीजली और निक फ्रॉस्ट रुबस हैग्रिड का किरदार निभा रहे हैं. इनके अलावा रॉरी विलमॉट, लॉक्स प्रैट, लियो अर्ली, एलिजाह ओशिन, ट्रिस्टन हारलैंड, गेब्रियल हारलैंड और रुआरी स्पूनर भी सीरीज का हिस्सा हैं. सीरीज में एलेसिया लियोनी, सिएना मूसा, फिन स्टीफंस, विलियम नैश, वारविक डेविस और सिरीन सबा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.क्रिसमस पर होगा प्रीमियरएचबीओ की ये सीरीज इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. ये हैरी पॉटर की किताबों पर आधारित दूसरी बड़ी स्क्रीन अडॉप्टेशन है. इससे पहले डेनियल रैडक्लिफ ने आठ फिल्मों की सीरीज में हैरी पॉटर का किरदार निभाया था. इन फिल्मों ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की थी और हैरी पॉटर की फ्रेंचाइजी को दुनियाभर में पहचान दिलाई.ये भी पढ़ें: ईशा रिखी से तलाक अनाउंस करते ही बादशाह ने रिलीज किया नया गाना 'चिमना', मराठी म्यूजिक में किया डेब्यू