धार में अधीक्षिका की दोबारा पोस्टिंग से भड़कीं छात्राएं, छात्रावास से 15 किमी पैदल निकलीं

Wait 5 sec.

ग्राम सिंघाना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में अधीक्षिका की दोबारा पदस्थापना को लेकर गुरुवार को छात्राओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। पूर्व में शिकायतों के बाद छात्रावास से हटाई गई अधीक्षिका की पुनः पदस्थापना की जानकारी मिलने के बाद 40 से अधिक छात्राएं अपनी शिकायत और आपत्ति लेकर करीब 15 किमी दूर मनावर स्थित एसडीएम कार्यालय जाने के लिए पैदल निकल पड़ीं।