स्मृति मंधाना ने बल्ले से किया करिश्मा, मेग लैनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, हांगकांग के खिलाफ ठोके 124 रन

Wait 5 sec.

स्मृति मंधाना ने एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि एक ही पारी में कई बड़े रिकॉर्ड उनके नाम कर लिए। शानदार शतक के साथ भारतीय स्टार बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मेग लैनिंग को पीछे छोड़ते हुए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।