कोरबा में सात करोड़ रुपये की लागत से चल रहा नहर मरम्मत कार्य पहली ही बरसात में दम तोड़ता नजर आ रहा है। मानसनगर से सुनालिया पुल तक नहर के स्लैब टूटने और दीवारों में दरारें आने से निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। पेटी ठेकेदारों द्वारा कराए गए इस काम में व्यापक अनियमितता सामने आई है।