सड़क दुर्घटना में होने वाली हर मौत अब केवल एक हादसा मानकर भुलाई नहीं जा सकेगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने इंदौर को जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट बनाने का लक्ष्य देते हुए साफ कहा कि सड़क पर होने वाली प्रत्येक असमय मौत को रोकना ही सड़क सुरक्षा से जुड़े हर अधिकारी और कर्मचारी का प्रमुख ध्येय होना चाहिए।