ग्वालियर मौसम अपडेट: मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र अभी भी उसी इलाके में बना हुआ है। इससे ग्वालियर चंबल में गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर जारी है। यह कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।