महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग चाइना की टीम को एकतरफा 137 रनों से मात देने के साथ सेमीफाइनल के लिए भी अपनी जगह को पक्का कर लिया है, जिसमें अभी उनको एक ग्रुप मुकाबला खेलना बाकी है जो पाकिस्तान के खिलाफ 5 सितंबर को होगा।