बाइक चोरी कर भाग रहे थे 3 युवक? हादसे में 2 की मौत, मौके पर मिले सिगरेट के पैकेट

Wait 5 sec.

केरल के अलप्पुझा में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस को संदेह है कि बाइक चोरी की थी और तीनों बिना हेलमेट यात्रा कर रहे थे। घटनास्थल पर मिले सिगरेट पैकेट से दुकान में चोरी का शक भी गहराया है।