जशपुर जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन लोन एप्स के भारी-भरकम ब्याज दर से बचाने के लिए 'पुलिस सहकारी बैंक' शुरू किया गया है। इसके तहत 816 पुलिस जवानों के अंशदान से फंड तैयार किया जा रहा है, जिससे सदस्यों को बीमारी, पढ़ाई और शादी-ब्याह के लिए मात्र 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर 30 किश्तों में आसान कर्ज मिलेगा।