Butter In Dal Makhani: 4 लोगों के लिए दाल मखनी में कितना मिलाएं मक्खन? जान लें तगड़ी रेसिपी

Wait 5 sec.

How Much Butter To Add In Dal Makhani: दाल मखनी का नाम आते ही दिमाग में सबसे पहले इसका क्रीमी टेक्सचर और ऊपर से दिखता हुआ मक्खन याद आता है. यह दाल जितनी धीमी आंच पर पकती है, उतनी ही स्वादिष्ट और मलाईदार बनती है. लेकिन घर पर दाल मखनी बनाते समय एक सवाल अक्सर परेशान करता है कि आखिर 4 लोगों के लिए इसमें कितना मक्खन डालना चाहिए.सिर्फ ज्यादा मक्खन डाल देने से दाल मखनी रेस्टोरेंट जैसी नहीं बनती. इसका असली स्वाद साबुत उड़द दाल और राजमा को अच्छी तरह पकाने, टमाटर की मसालेदार ग्रेवी को सही तरह भूनने और आखिर में मक्खन व क्रीम डालकर धीमी आंच पर पकाने से आता है. 4 लोगों के लिए करीब 30 ग्राम मक्खन यानी लगभग 2 बड़े चम्मच काफी रहता है. इसके साथ करीब आधा कप फ्रेश क्रीम डालने से दाल को वह गाढ़ा और क्रीमी स्वाद मिलता है.दाल मखनी के लिए सामग्री4 लोगों के लिए आपको 1 कप साबुत उड़द दाल और करीब 1/4 कप राजमा चाहिए. इसके अलावा 1 मीडियम प्याज, करीब 25 ग्राम अदरक, 2 हरी मिर्च, 2 बड़ी इलायची, 2 तेजपत्ते और स्वादानुसार नमक लें. टमाटर की ग्रेवी के लिए करीब 500 ग्राम पके हुए टमाटर, 2 बड़े चम्मच घी या तेल, आधा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला और नमक लें. सबसे आखिर में 30 ग्राम मक्खन, 3 से 4 कलियां कटा हुआ लहसुन, 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला और आधा कप फ्रेश क्रीम डालनी है.दाल को रातभर भिगोना न भूलेंदाल मखनी को अच्छा बनाने का पहला नियम है कि साबुत उड़द दाल और राजमा को पर्याप्त समय तक भिगोया जाए. दोनों को साफ करके रातभर या कम से कम 8 घंटे पानी में भिगोकर रखें. अगले दिन पानी निकालकर दाल और राजमा को अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें प्रेशर कुकर में करीब 1200 मिलीलीटर पानी के साथ डालें. इसमें बड़ी इलायची, तेजपत्ता, नमक, बारीक कटा प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालें.दाल को तब तक पकाएं जब तक उड़द और राजमा पूरी तरह नरम न हो जाएं. प्रेशर कुकर में इसे मध्यम से धीमी आंच पर पकने में करीब 30 से 35 मिनट लग सकते हैं. दाल इतनी नरम होनी चाहिए कि इसे आसानी से चम्मच से दबाया जा सके.अब तैयार करें टमाटर का मसालाएक भारी तले वाले पैन में 2 बड़े चम्मच घी या तेल गर्म करें. इसमें जीरा और हींग डालें. जीरा चटकने लगे तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक कच्ची खुशबू खत्म न हो जाए. अब लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें और करीब 30 सेकंड तक भूनें. इसके बाद पिसे हुए टमाटर और नमक डालकर धीमी आंच पर पकाएं. यहां जल्दबाजी न करें. टमाटर को तब तक पकाना है जब तक उसका अतिरिक्त पानी सूख न जाए और मसाले के किनारों से तेल अलग दिखाई देने लगे. यही स्टेज दाल के स्वाद को काफी बेहतर बनाती है.दाल और मसाले को धीमी आंच पर पकाएंअब तैयार टमाटर मसाले को पकी हुई दाल और राजमा में मिला दें. इसे धीमी आंच पर कम से कम 30 से 45 मिनट तक पकने दें. बीच-बीच में दाल को चलाते रहें ताकि वह नीचे चिपके नहीं. अगर दाल बहुत ज्यादा गाढ़ी हो रही है, तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं. अच्छी दाल मखनी न तो बहुत पतली होनी चाहिए और न ही इतनी गाढ़ी कि चम्मच चलाना मुश्किल हो जाए.इसे भी पढ़ें- Daulat Ki Chaat: घर पर कैसे बनाएं दिल्ली की मशहूर दौलत की चाट- ये है आसान रेसिपीआखिर में कितना मक्खन डालें?यही इस रेसिपी का सबसे जरूरी हिस्सा है. 4 लोगों के लिए करीब 30 ग्राम मक्खन यानी लगभग 2 बड़े चम्मच पर्याप्त है. एक छोटे पैन में मक्खन पिघलाएं और उसमें कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. गैस बंद करने के बाद इसमें कसूरी मेथी और थोड़ा गरम मसाला डालें. अब इस गरम लहसुन-मक्खन को सीधे दाल में डाल दें. मक्खन डालने के बाद दाल को कुछ देर और धीमी आंच पर पकाएं. आखिर में गैस बंद करके आधा कप फ्रेश क्रीम मिलाएं. क्रीम डालने के बाद दाल को बहुत तेज आंच पर पकाने की जरूरत नहीं है. ऊपर से थोड़ी क्रीम, कसूरी मेथी और चाहें तो थोड़ा मक्खन डालकर गर्मागर्म सर्व करें. इसे नान, रोटी या बासमती चावल के साथ खाया जा सकता है.इसे भी पढ़ें- Dal Tadka: अरहर की दाल में ऐसे लगाएं तड़का, महक जाएगा पूरा घर