भोपाल में स्वास्थ्य विभाग की रिटायर्ड महिला कर्मचारी के यूपीआई से साइबर ठगों ने 21 लाख रुपये निकाल लिए। खास बात यह है कि महिला का दावा है कि ठगी से पहले न तो उनके पास कोई संदिग्ध कॉल आया और न मैसेज।