नेपाल में आई बाढ़ के बाद भारतीय रुपयों से भरा बैग मिलने का यह दावा झूठा है

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के नाव में बैठकर पानी के बीच जा रहे हैं और तभी उन्हें पैसों से भरा एक बैग मिलता है.दावा: वीडियो शेयर करने वालों ने इसे नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद की स्थिति से जोड़ा है. उनका दावा है कि जब बाढ़ का पानी कम हो रहा था, तब इन लड़कों को 500 रुपये के भारतीय नोटों से भरा बैग मिला था. न्यूज ऑर्गनाइजेशन 'ओडिशा टीवी' ने भी इस वीडियो के बारे में एक रिपोर्ट पब्लिश की है. इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )लेकिन...?: यह दावा गलत है, क्योंकि यह वीडियो नेपाल में आई बाढ़ से पहले का है और इस वीडियो को भारत के उत्तर प्रदेश में वाराणसी में शूट किया गया था. हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने InVID नाम के वीडियो वेरिफिकेशन टूल का इस्तेमाल करके वीडियो को कई की-फ्रेम्स (keyframes) में बांटा और उनमें से कुछ पर रिवर्स इमेज सर्च का इस्तेमाल किया.इन नतीजों में से एक की मदद से हम 'Parshu_prankster' नाम के इंस्टाग्राम पेज तक पहुंचे, जिसने वैसी ही दिखने वाली नाव के कई वीडियो शेयर किए थे.इस पेज पर 'parshuram_676' यूजरनेम वाले एक दूसरे अकाउंट का लिंक भी शेयर किया गया था, जहां हमें वह वायरल वीडियो कई हिस्सों में अलग-अलग अपलोड किया हुआ मिला.यहां, परशुराम निषाद नाम के यूजर ने यह वीडियो 14 जुलाई 2026 को शेयर किया था, जो नेपाल में बाढ़ आने से कम से कम एक महीने पहले की बात है. View this post on Instagram A post shared by . •ꪋ• (@parshuram_676)जब यह वीडियो नेपाल से जुड़ा बताकर वायरल हुआ, तो इन यूजर्स ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करके साफ किया कि वायरल हो रहा यह वीडियो असल में उत्तर प्रदेश के वृंदावन का है. क्रिएटर ने प्राइमरी अकाउंट से वीडियो की लोकेशन को लेकर कमेंट किया था. निषाद ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर बैकपैक में पैसे मिलने के और भी वीडियो शेयर किए, जिन्हें यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है.'द क्विंट' ने इस बारे में अधिक जानकारी के लिए इस क्रिएटर से संपर्क किया है और यह जानकारी मिलने पर इस रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा.निष्कर्ष: एक कंटेंट क्रिएटर का शेयर किया गया पुराना और असंबंधित वीडियो इंटरनेट पर नेपाल में आई बाढ़ से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)नेपाल में आई हालिया बाढ़ का बताकर वायरल है अरुणाचल प्रदेश का पुराना वीडियो