जंगल के जख्मों पर प्रकृति ने लगाया मरहम, खंडवा में अब कबड्डी से गूंजेगा वन बचाओ का संदेश

Wait 5 sec.

कभी जहां जंगल काटकर अतिक्रमणकारियों ने खेत बना लिए थे, आज वहां दूर तक हरियाली नजर आती है। गुड़ी रेंज के नाहरमाल और टाकलखेड़ा जंगल की यह तस्वीर सुकून देने वाली होने के साथ वन संरक्षण की उम्मीद भी जगाती है। करीब दो साल पहले तक अतिक्रमण की वजह से जंगल का स्वरूप बदल गया था।