सरगुजा जिले में कम दबाव के असर से हुई 12 घंटे की मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है।अंबिकापुर के घुटरापारा और कुंडला सिटी में पानी घरों में घुस गया, वहीं घुनघुट्टा डैम के सभी 8 गेट खोलने से सूरजपुर जिले में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों की वजह से घंटों जाम लगा रहा।