खरगोन में 17.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर दंपती पर भी केस दर्ज

Wait 5 sec.

जिले की बड़वाह पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 17.85 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है। आरोपित द्वारा नशा सप्लाई करने वालों के नाम बताने पर पुलिस ने संबंधित दंपती को भी आरोपित बनाया है।