सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की शर्ट पकड़कर उसे थप्पड़ मारता है और फिर केले के पौधे से उस पर हमला करता दिख रहा है. यह घटना एक उद्घाटन समारोह के दौरान की है.दावा: क्लिप शेयर करने वालों का दावा है कि यह असम का हालिया वीडियो है और इसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक के तौर पर की गई है.इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है.(ऐसा ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट का आर्काइव यहां देखें.)क्या यह दावा है?: नहीं, यह दावा सही नहीं है बल्कि गुमराह करने वाला है. हालांकि यह वीडियो असम का है, लेकिन यह मार्च 2025 का है और इसमें ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक शम्सुल हुदा दिखाई दे रहे हैं. हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने गूगल पर 'Assam MLA slaps man' कीवर्ड का इस्तेमाल कर अपनी पड़ताल शुरू की जिससे हमें NDTV का एक YouTube शॉर्ट मिला, जो 22 मार्च 2025 को पब्लिश हुआ था.इसके कैप्शन में बताया गया था कि बिलासीपारा के असम के MLA ने अपने ही एक समर्थक को "लाल रिबन न देख पाने" की वजह से थप्पड़ मारा और फिर केले के पौधे से उसकी पिटाई की.FirstPost की इस रिपोर्ट में इस वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान AIUDF के विधायक शम्सुल हुदा के तौर पर की गई, जो पूर्वी बिलासीपारा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.इस रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 18 मार्च को हुई थी, जब शम्सुल हुदा को एक शिलान्यास समारोह में रिबन काटने के लिए बुलाया गया था. जब शम्सुल हुदा ने देखा कि समारोह का रिबन लाल नहीं बल्कि गुलाबी रंग का है, तो वे नाराज हो गए और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया था. न्यूज ऑर्गनाइजेशन 'India Today North East' ने भी यह वीडियो शेयर किया था और साथ ही उस कार्यकर्ता का बयान भी दिखाया था, जिसकी पहचान साहिदुर रहमान के तौर पर हुई है. उन्होंने कहा कि शम्सुल हुदा का बिना किसी उकसावे के किया गया हमला "अपमानजनक और दर्दनाक" था. #Assam Bilasipara MLA Shamsul Huda allegedly assaulted a contractor's employee, Sahidur Rahman, during the foundation stone-laying ceremony of an RCC bridge at Daikhowa Market. Speaking with Sahidur Rahman, who was visibly distressed, works as a mohri for Avinash Agarwal,… pic.twitter.com/K9sPL0n2tY— India Today NE (@IndiaTodayNE) March 18, 2025 इस रिपोर्ट में बताया गया कि साहिदुर रहमान एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराने वाले थे और निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों ने शम्सुल हुदा की इस हरकत की निंदा की थी.निष्कर्ष: AIUDF के एक विधायक द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का पुराना वीडियो इस भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह असम में BJP के एक विधायक का हालिया वीडियो है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)नेपाल में आई बाढ़ के बाद भारतीय रुपयों से भरा बैग मिलने का यह दावा झूठा है