एक्टर कुणाल खेमू थिएटर में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. वो फिल्म 'वाइब' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. कुणाल खेमू ने इसे डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रीति जिंटा भी देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं फिल्म के ट्रेलर के बारे में. कैसा है 'वाइब' का ट्रेलर?ट्रेलर की शुरुआत कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव से हुई. दोनों की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिली. कहानी हल्के-फुल्के अंदाज से शुरू होती है लेकिन धीरे-धीरे कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं और कुणाल-स्पर्श एक खतरनाक मिशन में फंस जाते हैं. प्रीति जिंटा इस मिशन को लीड करत हैं. सभी एक्टर अपने-अपने रोल में दमदार दिखे हैं. फिल्म की कहानी भी इंटरेस्टिंग लग रही है. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स फिल्म की तारीफ कर रहे हैं.यूजर्स प्रीति जिंटा को फिल्म में देख काफी खुश दिख रहे हैं. प्रीति जिंटा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी पहुंची. View this post on Instagram A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)कुणाल ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा- कॉमेडी. हां, रोमांस. हां, एक्शन. हां, वाइब, बिल्कुल. फिल्म वाइब को 18 सितंबर को सिनेमा में देखिए.यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्सएक यूजर ने लिखा- वाइब का ट्रेलर रिफ्रेशिंग लग रहा है. फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, और प्योर एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. ट्रेलर क्रेजी सिचुएशन, अनएक्सपेक्टेड हीरोज, और कुणाल खेमू की सिग्नेचर टाइमिंग का वादा करता है. प्रीति जिंटा एक्स्ट्रा चार्म एड कर रही हैं. एक्शन इसमें जान डाल रहा है. ये बड़ी स्क्रीन वाली राइड लग रही है. वाइब को थिएटर में एक्सपीरियंस करने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं. वहीं एक यूजर ने लिखा- प्रीति जिंटा जबरदस्त एक्शन कर रही हैं. ये है प्योर वाइब. 18 सितंबर का इंतजार नहीं हो रहा. एक यूजर ने लिखा- प्रीति जिंटा का नया रूप अच्छा लग रहा है और उनका एक्शन तो कमाल है. आपको पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बहुत सारा प्यार. वहीं एक ने लिखा- वाइब टाइटल पूरी तरह से जस्टिफाई कर रहा है. वाइब तो है ब्रो. ऑल द बेस्ट. बॉलीवुड में कॉमेडी की नई इनिंग शुरू हो गई. 'दायरा' संग क्लैशवाइब का करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' से क्लैश होने वाला है. फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है. करीना ने वाइब संग क्लैश को लेकर रिएक्ट किया था. क्लैश पर करीना ने कहा, 'कुणाल बहुत अच्छे एक्टर हैं. इंडस्ट्री के वो बेस्ट कॉमेडी एक्टर्स में से एक हैं. कुणाल की कॉमिक टाइमिंग भी जबरदस्त है. कॉमिक टाइमिंग में उन्हें कोई पछाड़ नहीं सकता. मुझे लगता है कि थिएटर में दो बेहतरीन, अच्छी फिल्मों के लिए जगह है. मुझे पता है कि दोनों फिल्में अच्छा परफॉर्म करेगी. इसमें मजा और कॉमेडी होगी. फिल्म में लोग कुणाल का एक अलग ही रूप देख पाएंगे.'बता दें कि कुणाल खेमू की शादी सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान के साथ हुई है. इस हिसाब से कुणाल और करीना रिश्तेदार हुए.