बलौदाबाजार के शासकीय डीके कॉलेज में नौ सितंबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 557 पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती की जाएगी। आठवीं पास से लेकर उच्च शिक्षित युवा इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।