प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड, परिजनों ने दिल्ली में सड़कें जाम की:ग्रामीण बोले- CM योगी जैसा न्याय दो; जिम के बाहर गोलियों से भूना था

Wait 5 sec.

सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद (40) हत्याकांड में परिजन दिल्ली के नरेला में धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर कुंडली-सिंघु रोड जाम कर दी। ट्रैक्टर-ट्राली से गांव की सैकड़ों महिलाएं भी यहां पहुंची हैं। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दिल्ली पुलिस के कई जवान यहां तैनात किए गए हैं। परिवार से बात करने के लिए दिल्ली के रोहिणी DCP शशांक जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने प्रमोद के बड़े भाई विनोद को गले लगाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। विनोद ने रोते हुए कहा- देश में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही गरीब के बच्चों को न्याय दिला सकते हैं। नाहरी गांव के बेटे का घर उजड़ गया। हमे बस न्याय दे दो। जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होगा, वे शव नहीं लेंगे। बता दें कि गुरुवार को सोनीपत के नाहरी गांव निवासी प्रमोद की दिल्ली के नरेला में जिम के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों को अनुसार, प्रमोद ने अपनी डिफेंडर और एंडेवर कार को मोडिफाई कराकर बुलेटफ्रूफ करवाया था। धरने की तस्वीरें देखिए:- प्रमोद की कंडक्टर से प्रॉपर्टी डीलर बनने की कहानी - सोनीपत के नाहरी गांव के रहने वाले प्रमोद के पिता डिफेंस में नौकरी करते थे। उनकी 75 वर्षीय मां साबो देवी रोते हुए कहती है- वह नौंवी में पढ़ता था। उसके बाब्बू (पिता) का निधन हो गया था। इसके बाद बड़े बेटे विनोद को नौकरी मिली थी, जिससे घर का चूल्हा चला। - मां साबो ने बताया कि प्रमोद ने 12वीं करने के बाद परिवार की मदद के लिए प्राइवेट बस में कंडक्टर की नौकरी शुरू की। इसके बाद उसने ठेके पर बस ली और दिल्ली में बसें चलाईं। कुछ समय बाद उसने डिफेंस में कांट्रेक्ट बेस पर ड्राइवर की नौकरी भी की। - साबो देवी के अनुसार, करीब 15 साल पहले प्रमोद ने नौकरी छोड़कर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। इसके दम पर ही उन्होंने ने गांव में एक आलीशान मकान, ऑफिस और 'मुकुल' नाम से एक मैरिज हॉल बनाया। - प्रमोद चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। एक बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उनके 2 बच्चे भी है। घटना के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…