बीजापुर में आदिवासियों से ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर लाखों की ठगी, ग्रामीणों ने विधायक से की शिकायत

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आदिवासी ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर पंद्रह लाख तिहत्तर हजार रुपये की भारी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी मैनेजर ने भोले भाले लोगों से पैसे ठग लिए हैं और फोन बंद कर दिया है। पीड़ित ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी से मिलकर न्याय और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।