रायगढ़ में केलो बांध से पानी छोड़ने के बाद डूबा चक्रपथ, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में केलो बांध से पानी छोड़े जाने के कारण महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग 'चक्रपथ' जलमग्न हो गया, जिससे शहर में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। चक्रपथ डूबने से सारा यातायात शहर के सीमित प्रमुख मार्गों पर आ गया, जिस कारण ओवरब्रिज, शहीद चौक और कलेक्ट्रेट मार्ग समेत कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।