बिलासपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर संजय अग्रवाल के सामने रखीं। बारीडीह गांव के एक पीड़ित परिवार ने मूसलाधार बारिश में कच्चा मकान ढहने और सड़क निर्माण के नाम पर अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अब तक न मिलने की शिकायत की।