टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम

Wait 5 sec.

2026 महिला हॉकी वर्ल्ड कप में रविवार (23 अगस्त) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे चरण का मुकाबला खेला गया. आम्सटलवेन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में हुआ मुकाबला फुल टाइम में 0-0 के ड्रॉ पर समाप्त हुआ. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल था. ड्रॉ के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉ के साथ अगले राउंड यानी सेमीफाइनल में जगह बना ली.अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में कदम कैसे रख दिया? मैच से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के पास बराबर 1-1 प्वाइंट था. पूल में आस्ट्रेलिया ने तीन गोल किए और पांच गंवाये थे, जबकि भारत ने दो गोल किए और चार गंवाये थे .औसत बराबर रहने के बाद गोल की गिनती में आस्ट्रेलिया एक गोल आगे था. यही कारण रहा कि ड्रॉ के बाद ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में जगह मिल गई. अपडेट जारी है...