दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

Wait 5 sec.

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलेंगे, जिसकी कमान ईशान किशन के हाथों में है. 15 वर्षीय इस विस्फोटक बल्लेबाज को टूर्नामेंट में कम से कम 2 लगातार मैच खेलने का मौका मिल सकता है, अगर उनकी टीम फाइनल में पहुंची तो वह 3 फर्स्ट क्लास मैच खेलेंगे. इससे पहले राहुल द्रविड़ ने उनको लेकर बड़ी बात कही है. उनका मानना है कि आगे चलकर वैभव रेड बॉल क्रिकेट में भी टॉप लेवल पर अपनी जगह बनाएगा और भारत के लिए हर फॉर्मेट खेलने वाला खिलाड़ी बन सकता है.राहुल द्रविड़ IPL में वैभव सूर्यवंशी के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में जब डेब्यू किया था, RR के हेड कोच राहुल द्रविड़ ही थे. द्रविड़ का मानना है कि वाइट बॉल के मौकों और रेड बॉल क्रिकेट के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए वैभव के विकास को सावधानी से संभालने की जरुरत है. द्रविड़ ने एक कार्यक्रम में क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, "अच्छी बात है कि वैभव को IPL के जरिए भारत में वाइट बॉल क्रिकेट खेलने का अनुभव मिल रहा है, लेकिन उन्हें घरेलू सिस्टम में रेड बॉल क्रिकेट खेलने और इसमें अपना करियर बनाने का समय भी मिल रहा है."द्रविड़ का मानना है कि वैभव को समय देना होगा, उनके साथ धैर्य बनाकर रखना होगा. उन्होंने कहा, "शायद उन्होंने वाइट बॉल क्रिकेट की तुलना में रेड बॉल क्रिकेट बहुत ज्यादा नहीं खेला. उसकी उम्र सिर्फ 15 साल है. मेरा मानना है कि उसके साथ धैर्य बनाकर रखना होगा, उसे समय देना होगा. उसे शुरुआत में बहुत सफलता मिली है, लेकिन आने वाले समय में मुश्किल समय भी आएगा और मेरा मानना है कि उसके साथ लोगों को धैर्य रखना होगा."यह भी पढ़ें- WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजराहुल द्रविड़ ने कहा, "वैभव को कुछ सफलता मिलेगी, लेकिन ऐसा समय भी आएगा जब चीजें उसके पक्ष में न चल रही हों. लेकिन वह सिर्फ 15 साल का है, उसे लंबा सफर तय करना है और हमें ये याद रखना चाहिए." द्रविड़ को भरोसा है कि वैभव आगे चलकर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाला खिलाड़ी बनेगा.वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनकी 12 पारियों में 207 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास में उनके नाम सिर्फ 1 अर्धशतक है, उनका सर्वाधिक स्कोर 93 रन है.यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट