मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में जन विश्वास अभियान के तहत सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें सुनीं और लापरवाही बरतने पर जिला पंजीयक सहकारिता एसके कौशिक को निलंबित किया। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण कर योजनाओं का जायजा लेने और जनता की शिकायतों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए।