छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के तिलकेजा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। घोटालेबाजों ने मृत व्यक्तियों के नाम पर आवास स्वीकृत कर और ग्रामीणों के खातों में 40-40 हजार रुपये की पहली किस्त डलवाकर, उन्हें "सरकारी पैसा रखना अपराध है" कहकर डराया और पैसे वापस निकलवा लिए।