स्थानीय कृषि मंडी में लहसुन व्यापारी के साथ धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। व्यापारी के गोदाम से लहसुन भरकर बंगाल के लिए निकला ट्रक रास्ते से ही लहसुन सहित गायब हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।