धार्मिक नगरी उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक होगा 'युवा धर्म संसद' का आयोजन, सीएम ने किया पोस्टर का विमोचन

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी उज्जैन आगामी 17 से 19 सितंबर तक 'युवा धर्म संसद' के छठवें संस्करण की मेजबानी के लिए तैयार है। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने निवास पर कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।