लाइक्स और फालोअर्स बढ़ाने के चक्कर में सड़क पर ट्रैफिक रोककर रील बनाना एक युवती को भारी पड़ गया। जेब्रा क्रासिंग के बीच लेटकर वीडियो बनाने वाली युवती को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।