बिलासपुर में हाई कोर्ट के सामने मुख्य सड़क और हाईवे पर आवारा मवेशियों के जमावड़े से हादसे बढ़ गए हैं। रात के अंधेरे में सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराकर राहगीर घायल हो रहे हैं और मवेशियों की जान जा रही है। प्रशासन की ओर से चलाए जाने वाले अभियान दिखावा साबित हो रहे हैं और समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है।