अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जुलाई में शादी के बंधन में बंधी थीं. उन्होंने रोहन ठक्कर से शादी की थी. इस दौरान अर्जुन कपूर बेहद भावुक हो गए थे और फूट-फूटकर रोने लगे थे. अब शादी के कई दिनों बाद अंशुला ने अपने भाई का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन अपनी दिवंगत मां मोना शौरी को याद करके रो रहे हैं. इसके बाद अंशुला उन्हें गले लगा लेती हैं.मां को याद कर रोने लगे थे अर्जुन कपूरअंशुला ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें अर्जुन मेहमानों के सामने स्टेज पर अपनी मां को याद करते हुए स्पीच दे रहे हैं. अर्जुन ने कहा था कि अगर उनकी मां यहां होती तो वो हर पल को एन्जॉय करती, डांस करतीं. अर्जुन कहते हैं, 'मैं अपनी मां के लिए कुछ कहना चाहता हूं. क्योंकि उन्हें पिछले कुछ दिनों का हर पल भा जाता. हर रस्म उन्हें पसंद आती.' ये कहते हुए अर्जुन का गला भर आता है.ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से सलमान खान तक, अपने पेट डॉग्स पर जान छिड़कते हैं ये सितारेइसके बाद वो कहते हैं कि वो मेहमानों का खयाल रखती और जश्न मनाती. इसके बाद बाहर हो रही बारिश का जिक्र करते हुए एक्टर ने कहा था, 'बाहर जो इतनी बारिश हो रही है, वो उनकी खुशी के आंसू हैं. वो हमारे साथ हैं. ये उनका आशीर्वाद हैं.' इसके आगे बोलते हुए अर्जुन चुप हो जाते हैं और रोने लगते हैं. फिर अंशुला उन्हें हग करती हैं. View this post on Instagram A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)भाई के लिए इमोशनल हुईं अंशुलाइस वीडियो को शेयर करते हुए अंशुला ने अर्जुन के लिए खास नोट लिखा है. उन्होंने लिखा कि मैं ये वीडियो कई बार देख चुकी हूं और मैं इसमें खुद को देखने के बजाय भाई को ज्यादा देखती हूं. जब मैंने ये वीडियो देखा था तब महसूस किया कि भाई को क्या महसूस हुआ होगा.हमने साथ में जीवन के अलग-अलग पड़ाव देखे हैं. एक दूसरे की रक्षा की है और हम एक दूसरे के साथ बड़े हुए हैं. हमने एक दूसरे को काफी परेशान भी किया है. बहुद कुछ बदला है और बदलेगा, लेकिन कुछ रिश्ते इन सबके होते हुए और मजबूत होते जाते हैं. आप हमेशा मेरे लिए एक 'घर' के जैसे रहेंगे और मैं आपकी छोटी बहन रहूंगी.' View this post on Instagram A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)ये भी पढ़ें: शादी के पहले साल में नागा चैतन्य से क्यों दूर रही थीं शोभिता? चौंकाने वाली है वजहमां ने अकेले की थी अर्जुन-अंशुला की परवरिशअर्जुन कपूर के पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने पहली शादी मोना कपूर से साल 1983 में की थी. इसके बाद उन्होंने अर्जुन और अंशुला का वेलकम किया था. हालांकि साल 1996 में बोनी ने दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी कर ली थी. ऐसे में अर्जुन और अंशुला की परवरिश मोना ने अकेले की थी. उनका साल 2012 में निधन हो गया था.