इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। प्लांट पैथोलॉजी का प्रश्नपत्र दस हजार रुपये में छात्रों को बेचने का गंभीर आरोप प्रोफेसर पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में दूसरी प्राथमिकी दर्ज कर दो छात्रों को आरोपित बनाया है। विश्वविद्यालय ने दोनों परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं जो सितंबर माह में होगी।